फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को टीबी रोग पर किया जागरूक

Wed, 11 Dec 2024 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला पंचायतीराज विभाग की ओर से मंगलवार को मटौर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों, पंचायत सेक्रेटरी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और सिलाई अध्यापिकाओं को टीबी रोग के बारे में जागरूक किया। जिला टीबी-एचआईवी को-ऑर्डिनेटर विशाल शर्मा ने बताया कि क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इसकी प्राप्ति के लिए समाज के हर एक वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। इस जन जागरण अभियान का उद्देश्य लोगों में टीबी रोग के प्रति गलत अवधारणाओं, भ्रांतियां को खत्म करना है। समाज में अभी भी इतनी भ्रांतियां और गलतफहमियां हैं, जिनसे समाज को मुक्त करने की आवश्यकता है। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत जिला कांगड़ा की 814 पंचायतों में से 165 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त पाई गई हैं। इस दौरान रोग पर लगाम लगाने के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं सहित निक्षय मित्र योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को ग्राम पंचायत विकास योजना के साथ भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें