धर्मशाला में ट्रायल के लिए आई ईलेक्टि्रक बस । अमर उजाला
धर्मशाला। एचआरटीसी डिपो धर्मशाला के तहत वीरवार को ई-बस को धर्मशाला से घनियारा वाया फतेहपुर, धर्मशाला से नगरोटा सूरियां वाया लंज और धर्मशाला से घेरा रूट पर चलाकर बस का ट्रायल किया। अधिकारियों ने यह जांचा कि बस चढ़ाई, उतराई और मैदानी क्षेत्र पर कितनी माइलेज दे रही है यानी बस की बैटरी की क्षमता कितनी है।
सुबह बस को धर्मशाला से घनियारा चलाया गया। दोपहर को धर्मशाला से नगरोटा सूरियां और दोपहर बाद धर्मशाला से घेरा रूट पर चलाया गया। तीनों रूटों की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। घेरा मार्ग पर चढ़ाई अधिक है। घनियारा मार्ग पर हल्की चढ़ाई है और नगरोट सूरियां मार्ग मैदानी और उतराई वाला है। बुधवार को भी बस का विभिन्न रूटों पर ट्रायल किया गया था। इससे पहले भी ई-बस धर्मशाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में ट्रायल के लिए पहुंची थी लेकिन उस दौरान कुछ खामियां सामने आईं थी और उन खामियों को दूर करने के लिए कहा गया था।
उधर, एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि विभिन्न रूटों पर ई-बस का ट्रायल किया गया। यह देखा गया कि तीन तरह के मार्गों पर बैटरी की कितनी माइलेज निकल रही है।
धर्मशाला में ट्रायल के लिए आई ईलेक्टि्रक बस । अमर उजाला