फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नशे में धुत वनरक्षक ने महिला वन मित्रों को पीटा, अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 May 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शाहपुर के लपियाणा में वन रक्षक के महिला वन मित्रों पर हमला करने के मामले में मौके पर उप​स्थित स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत वन उपमंडल लपियाना में एक वनरक्षक पर नशे में धुत होकर दो महिला वन मित्रों पर हमला कर घायल करने का आरोप लगा है। महिला वन मित्रों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल शाहपुर में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। स्थिति को तनावपूर्ण होता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसएचओ शाहपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने आरोपी वनरक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लोगों ने आरोपी वनरक्षक को तत्काल निलंबित करने और उसके खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब वन विभाग के एक वनरक्षक ने कथित तौर पर दो महिला वन मित्रों पर हमला कर दिया। वनरक्षक ड्यूटी के दौरान कथित रूप से शराब के नशे में था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका अन्य वन कर्मियों के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर उसने वहां मौजूद महिला वन मित्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिला वन मित्र घायल हो गईं। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायल महिलाओं के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें