पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पेंशनर सभा की बैठक बुधवार को हुई। इसमें दो जून को सभा का वार्षिक अधिवेशन विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित करने का फैसला लिया गया। सभा के अध्यक्ष डॉ. सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में पेंशनरों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। विश्वविद्यालय के पेंशनरों के प्रति पक्षपातपूर्ण व्यवहार के बारे में सदस्यों से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
सभा ने पेंशनरों के हित के लिए एक कल्याण कोष स्थापित करने का फैसला किया है। बैठक में सभा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महासचिव डॉ. सुरेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कटोच, सहसचिव जेपी ठाकुर, सहकोषाध्यक्ष सुमन शर्मा के अतिरिक्त मीडिया सलाहकार डॉ. हृदयपाल सिंह, इंजीनियर ऋतु राज मेहता, डॉ. पूनम, भगवान दास, संत कुमार और मनोहर लाल भी मौजूद रहे। यह जानकारी सभा की मीडिया सलाहकार डॉ. हृदयपाल सिंह ने दी।