फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नशा जानलेवा, खात्मे के लिए विद्यार्थी भी करें सहयोग

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान चिट्टामुक्त हिमाचल की शपथ लेते रैहन स
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। आजकल चिट्टा (हेरोइन) जैसा नशा समाज में तेजी से फैल रहा है। यह सिंथेटिक नशा जानलेवा है और यह युवाओं को मानसिक, सामाजिक-शारीरिक रूप से कमजोर कर देता है। नशे की लत को पूरा करने के लिए इसके आदी युवा अपराधी बन रहे हैं। पुलिस इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। विद्यार्थियों को भी इस बुराई को मिटाने में सहयोग करना चाहिए। अगर कहीं नशा माफिया के बारे में जानकारी मिले तो इसकी जानकारी अपने अध्यापकों अथवा पुलिस को दें। बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इनका कर्तव्यनिष्ठा से पालन करना चाहिए। नाबालिग जिनका वैध लाइसेंस नहीं है, वह वाहन न चलाएं। अगर कोई नाबालिग वाहन चलाता पकड़ा जाता है तो इसकी जिम्मेदारी अभिभावकों पर तय करके उनको भारी जुर्माने के साथ जेल भी हो सकती है। शराब पीकर वाहन चलाने पर जुर्माने के साथ आठ दिन की जेल का प्रावधान किया है। मोबाइल आज के दौर में उपयोगी उपकरण है, लेकिन इसका इस्तेमाल अच्छी जानकारी के लिए करना चाहिए। साइबर क्राइम आजकल सबसे बड़ा अपराध बनता जा रहा है। इसमें डिजिटल अरेस्ट अपराध आम होता जा रहा है। सतर्कता बरतना बहुत आवश्यक है। अनजान काॅल पर भरोसा न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतें।
कार्यक्रम में नशे, यातायात नियम और साइबर क्राइम के बारे में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आकृति शर्मा प्रथम, सेजल शर्मा द्वितीय और सिमोन तृतीय स्थान पर रही। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लघु नाटिका पेश की और नशे के खिलाफ शपथ भी ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र धीमान, एसएचओ रैहन सुनील कुमार, डीपीई राजिंद्र शर्मा, कुलबीर पठानिया, एनएसएस प्रभारी सुरिंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बॉक्स...
- ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में विकसित करते हैं साकारात्मक सोच : डॉ. नरेंद्र
प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र धीमान ने अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की पाठशाला जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। कार्यक्रम में डीएसपी चंद्रपाल सिंह की ओर से दी गई जानकारी से विद्यार्थी नशे, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों को लेकर अधिक सजग होंगे। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।

- पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम से हमें साइबर क्राइम और यातायात के नियमों के बारे में जानकारी मिली है। इस जानकारी को अपने घर के आसपास और रिश्तेदारों को बताकर उन्हें जागरूक करेंगे।
- सिमरन

कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार।
- कुलबीर सिंह

- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। यह हमारे जीवन में बहुत उपयोगी सिद्ध होंगी। इन जानकारियों से अपने परिवार और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

- आकृति शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें