फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा जैसे नशे के खात्मे को पुलिस का करें सहयोग : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली की ओर से ग्राम पंचायत चलवाड़ा में गठित नशा निवारण समिति की समीक्षा बैठक एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस चिट्टा जैसे घातक नशे की रोकथाम के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन जन सहयोग के बिना इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करना संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपने-अपने गांवों में सक्रिय चिट्टा तस्करों की जानकारी पुलिस को 112 नंबर पर गुप्त रूप से दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने की। इस अवसर पर एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल, डीएसपी बीरी सिंह, थाना प्रभारी देव राज शर्मा, समिति की चेयरमैन सुषमा धीमान सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें