फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दौर में नशा और अंतरराष्ट्रीय क्राइम चुनौती : डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। आज के दौर में पुलिस का कार्य भी बदल चुका है। नशा, साइबर, अंतरराष्ट्रीय क्राइम और अन्य नई चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में सीखने की प्रक्रिया लगातार जारी रखते हुए अपराधियों को पकड़ने और उनसे हमेशा आगे रहने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेना की तरह पुलिस को भी हमेशा अपने कार्य के लिए तैयार रहना होगा। असली पुलिस कर्मी वही है, जो अपनी ड्यूटी पर जाने को तैयार रहे। सोमवार को द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी) सकोह धर्मशाला के स्थापना दिवस एवं रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि डीजीपी अशोक तिवारी ने यह बात कही।
विज्ञापन

समारोह का आगाज परेड के साथ किया गया। इसमें मुख्यातिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम में आरक्षित वाहिनी की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा हिमाचल पुलिस फोर्स छोटी है और रिसोर्स भी सीमित हैं। बावजूद इसके प्रदेश पुलिस आम जनता की दोस्त बनकर उभरेेगी और सेवा के लिए 24 घंटे तैयार है। पुलिस को फीडबैक सिस्टम पर भी गंभीर होकर कार्य करने की जरूरत है। पुलिस को वर्दी पहनकर लोगों की मदद करते हुए अच्छे व्यवहार के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस वर्दी पहने महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों में हिचक रहती है, आत्मविश्वास के साथ काम करना है। कार्यक्रम में पुलिस जवानों एवं स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने गीत, नृत्य, पंजाबी, हिमाचली नाटी और नाट्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बटालियन के कमांडेंट डॉ. खुशहाल शर्मा, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न, एसपी देहरा मयंक चौधरी विशिष्ट अतिथि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वॉलीबाल में कांगड़ा, बास्केटबाल में सकोह की टीम विजेता
बटालियन के कमांडेंट डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि रजत जयंती समारोह के अंतर्गत वाहिनी परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांगड़ा की टीम विजेता रही। बास्केटबाल में सकोह बटालियन की टीम और बैडमिंटन में एएसपी विकास धीमान विजेता रहे। कार्यक्रम में एएसपी रश्मि नाग, डीएसपी सुनील नेगी और गीतांजली ठाकुर की कलाकृतियों प्रदर्शित की गईं। अन्य कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें