फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मिलवां चौक पर बस रुकवा चालक-परिचालक पीटे

Thu, 03 Sep 2026 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। मुकेरियां से पठानकोट जा रही एक निजी बस को मिलवां चौक पर रोककर चालक और परिचालक के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले के बाद हमलावर युवक पंजाब नंबर की एक बुलेट मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस थाना इंदौरा में दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बस चालक अवतार सिंह निवासी खिड़कियां वाला, गिद्दड़बाहा, श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि मानसर बस स्टॉप से दो युवक बस में सवार हुए जिनकी रास्ते में किसी बात पर परिचालक के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों युवक बस के भीतर फोन पर किसी से लगातार संपर्क साध रहे थे।
जैसे ही बस मिलवां मोड़ पर सवारियां उतारने के लिए रुकी, वहां पहले से मौजूद कुछ अन्य युवक भी आ पहुंचे। युवकों ने चालक और परिचालक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में रखा नकदी का बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के मुख्य आरक्षी सुखदेव सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त कर उसके पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। आसपास के दुकानदारों व प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें