फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेयजल योजना ठप, धर्मशाला में पानी की राशनिंग से लोग परेशान

Tue, 16 Sep 2025 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गज्ज खड्ड पेयजल योजना के बहाल न होने से जलशक्ति विभाग को धर्मशाला शहर में पानी की राशनिंग करनी पड़ रही है। शहर के कई हिस्सों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी कोतवाजी बाजार से लेकर शिक्षा बोर्ड कार्यालय तक के क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते पेयजल योजनाओं की मरम्मत और बहाली होनी चाहिए थी। एक दिन छोड़कर पानी आने से घरों के कामकाज रुक रहे हैं और लोगों को पानी के इंतजार में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। बता दें कि धर्मशाला की प्यास बुझाने वाली तीन पेयजल योजनाओं में से गज्ज खड्ड योजना पिछले एक माह से बंद है।
इस पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन टूटने से सप्लाई पूरी तरह ठप है। वहीं, नड्डी की भटेहड़ और भागसूनाग योजनाएं भी बीच-बीच में बाधित होती रहती हैं। फिलहाल धर्मशाला शहर की सप्लाई इन्हीं योजनाओं पर निर्भर है, जिसके चलते कोतवाली बाजार से लेकर शिक्षा बोर्ड तक कई इलाकों में रोजाना पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने बताया कि गज्ज खड्ड योजना की पाइपलाइन कई जगह से टूटी है। बारिश के कारण कर्मचारी मरम्मत कार्य नहीं कर पा रहे हैं। भूस्खलन से स्थिति और जटिल हो गई है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद इस योजना को बहाल कर शहर में पानी की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें