फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डाढ से मस्सल की पेयजल योजना तैयार, उद्घाटन का इंतजार

Fri, 14 Feb 2025 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
25.61 करोड़ की योजना से 23 हजार की आबादी को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

बनेर खड्ड से लिया जाएगा पानी, ट्रीटमेंट के बाद होगी गांवों में सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगरोट बगवां विधानसभा क्षेत्र की आठ पंचायतों के 40 गावों में जल्द ही नई पेयजल योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। डाढ से लेकर मस्सल तक की पंचायतों के लिए बनाई जा रही पेयजल योजना का कार्य पूरा कर लिया गया है अब केवल परियोजना का उद्घाटन करना बाकी रहा है। इसके बाद इस योजना से लोगों को पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अभी विभाग की ओर से इसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है।
नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में डाढ, पठियार, मलां और मस्सल सहित कई पंचायतों में पेयजल किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए एनडीबी के सहयोग से करीब एक साल पहले 25.61 करोड़ से परियोजना का निर्माण शुरू किया था। इस परियोजना के तहत जिया में बनेर खड्ड से पानी को उठाकर साथ बनाए गए 3.48 एमएलडी क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में डाला गया है।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रीटमेंट प्लांट से डाली गई लाइनों से विभिन्न पंचायतों में बनाए गए करीब 11 टैंकाें में पानी डालकर गांवाें में पेयजल की सप्लाई की जाएगी। इस योजना से आठ पंचायतों के 40 गांवों की 23000 आबादी का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत गांवाें में प्रति व्यक्ति 100 लीटर पानी प्रतिदिन स्वच्छ पानी दिया जाएगा। वहीं, इस परियोजना को तैयार करने वाली कपंनी अगले पांच साल तक इसका रखरखाव भी करेगी।
विज्ञापन

डाढ से मस्सल तक नई पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन करवा लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आठ पंचायतों के 40 गांवों में लोगों को लाभ मिलेगा। यह ऐसी ग्रीन परियोजना है, जिससे निर्माण में पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिया में बनेर खड्ड से पानी उठाने के बाद इसे ट्रीटमेंट प्लांट में स्वच्छ करने के बाद विभिन्न गांवों में बनाए गए 11 टैंकाें डाला जाएगा। इसके बाद गांवों में पेयजल की सप्लाई की जाएगी। -दीपक गर्ग, जलशक्ति विभाग कांगड़ा के मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें