फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा बस अड्डा से लेकर तहसील चौक तक नालियां बंद, लोग परेशान

Tue, 06 May 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
थोड़ी सी बारिश होने पर सड़कों पर बहने लगता है पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कांगड़ा। बस अड्डा कांगड़ा से लेकर तहसील चौक तक सड़क के दोनों ओर बनीं नालियों का हाल बेहाल है। पानी की निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे नालियों का गंदा पानी अब सड़कों पर बहता नजर आ रहा है। हल्की सी बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं, जिससे राहगीर, वाहन चालक और सड़क के किनारे रेहड़ी-फड़ी वाले बुरी तरह परेशान हैं। वाहन चालक संजू, गोका, सन्नी, त्रिलोक, राज कुमार, रेहड़ी फड़ी संचालक लोकू, रमेश, राजीव और फल्ली सहित अन्य राहगीरों ने संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि सड़क के किनारे बनीं नालियां को जल्द बहाल किया जाए।

सड़क के दोनों किनारों पर बनीं निकासी नालियों की सफाई बरसात के समय करवाई जाती है लेकिन ये अभी से बंद हो गई हैं। जहां पर नालियां बंद पड़ी हुईं हैं, उन्हें जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा, ताकि लोग परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुभाष चंद, एसडीओ लोक निर्माण विभाग, उपमंडल कांगड़ा




अगर शहर में नालियां बंद हैं तो जल्द ही खुलवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों और सड़क केकिनारे बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों को कोई परेशानी न हो।

- रेनू शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें