फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के डॉ. रोमेश राज्य अध्यक्ष और नरेंद्र बने महासचिव

Sun, 27 Sep 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए डॉ. रोमेश कुमार शुक्ला को नया राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है। धर्मशाला में आयोजित संगठन के दो दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें इस पद और दायित्व की विधिवत शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही डॉ. नरेंद्र अवस्थी को संगठन का प्रदेश महासचिव चुना गया है।
विज्ञापन

समारोह में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक सहित शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पदभार संभाला। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर राज्य के नौ जिलों के अध्यक्षों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इनमें अशोक शास्त्री को कांगड़ा, गौरव शर्मा को चंबा, अजय शर्मा को सिरमौर, अनिल आंगिरस को सोलन, प्रमोद शुक्ला को मंडी, सुरेंद्र शर्मा को हमीरपुर, मोहिंद्र नाथ शर्मा को कुल्लू, जोगिंद्र कुमार शर्मा को ऊना और मदनकांत शर्मा को बिलासपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें