फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा अस्पताल में डॉ. नरेंद्र ने संभाला कार्यभार

Tue, 18 Nov 2025 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डॉ. नरेंद्र सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
कांगड़ा। नागरिक अस्पताल कांगड़ा में सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति से अस्पताल में आर्थो विभाग की सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद है। अब लोगों को हड्डियों, जोड़ों, स्नायुबंधन और नसों से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों के चक्करों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. नरेंद्र सिंह ने टांडा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस, स्नातकोत्तर डिग्री तथा तीन वर्ष की सीनियर रेजिडेंसी पूरी की है। अब वे नागरिक अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि आर्थो से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियों का बेहतर इलाज अस्पताल में उपलब्ध कराया जाएगा और वे जितना संभव हो सकेगा लोगों की सेवा में उपस्थित रहेंगे। वहीं, एसएमओ कांगड़ा डॉ. अल्पना कायस्थ ने कहा कि नए विशेषज्ञ के मिलने से अब मरीजों को आर्थो इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें