हरिपुर (कांगड़ा) विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के कथोग निवासी डॉ. गुलशन कुमार धीमान ने राजकीय महाविद्यालय सराहन, सिरमौर में प्राचार्य का पदभार संभाला है।
उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव कथोग से शुरू करके विज्ञान स्नातक की पढ़ाई शिमला से पूरी की थी। इसके उपरांत एमफिल और डाक्टरेट की शिक्षा वाणिज्य से एक अलग विषय से पूर्ण की। वर्ष 1993 में उन्होंने शिक्षा विभाग में पहली बार हिमाचल प्रदेश चयन आयोग के माध्यम से टीजीटी परीक्षा उत्तीर्ण की और अध्यापक के पद पर राजकीय पाठशाला में कार्यभार संभाला था।