फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्वच्छता को एक दिन की गतिविधि तक सीमित न रखें, दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं

Sun, 09 Mar 2025 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर के छात्र छात्रावास में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी और कुलसचिव डॉ. अर्चना नानोटी ने किया। स्वच्छता अभियान सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक चला।
इस दौरान संस्थान के धौलाधार और नीलकंठ छात्र छात्रावास के आसपास सफाई की गई। अभियान में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों, छात्रावास समिति के सदस्यों और निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य वार्डन डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा और एसोसिएट डीन डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन की गतिविधि तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। अभियान के अंत में सभी ने मिलकर स्वच्छता के महत्व का प्रचार किया और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखने की शपथ ली। अभियान में एसोसिएट डीन (छात्र कल्याण) डॉ. प्रदीप कुमार, मुख्य वार्डन डॉ. कुलदीप कुमार शर्मा, स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी डॉ. राहुल साहा, स्वच्छता प्रभारी डॉ. अरविंद के. गथानिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें