फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घरेलू कामकाजी महिलाओं को ‘प्यारी बहना योजना’ में मिलेगी प्राथमिकता

Mon, 11 Aug 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश में अब 100 दिन का कार्य पूरा करने वाली घरेलू कामकाजी महिलाओं और उनकी बेटियों को प्राथमिकता के आधार पर इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा। घरेलू कामकाजी महिलाएं वे हैं, जो हाउसकीपिंग, खाना बनाना, सफाई, बच्चों व बुजुर्गों की देखभाल जैसे कार्य कर परिवार का गुजारा करती हैं।
विज्ञापन

योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को 100 दिन का कार्य पूरा करने का प्रमाण पत्र संबंधित पंचायत, नगर परिषद, नगर निकाय या नगर निगम से सत्यापित करवाना होगा। निरंतर लाभ के लिए हर साल अप्रैल माह में यह प्रमाण पत्र जिला या तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा, जिसके बाद ही राशि जारी की जाएगी।
जिला कांगड़ा में अब तक 1.72 लाख से अधिक महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, जिनमें करीब पांच हजार आवेदनों का पंचायतों से सत्यापन हो चुका है। पात्र महिलाओं को अब केवल घरेलू कामकाजी महिला प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समान निधि योजना के तहत अब 100 दिन का कार्य पूरा कर चुकी घरेलू कामकाजी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं को अपना घरेलू कामकाजी महिला प्रमाण पत्र जमा करवाना होगा। -साहिल मंडला, जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें