फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गौरी शंकर महादेव मंदिर अक्षैणा में श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन

Mon, 11 Aug 2025 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गौरी शंकर महादेव मंदिर अक्षैणा में श्रीमद्भागवत के अंतिम दिन मौजूद लोग। -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। गौरी शंकर महादेव मंदिर अक्षैणा (ननाओं) में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को विधिवत समापन हुआ। संत अभ्यानंद महाराज ने अपनी मधुर वाणी से सात दिन तक संगत को धार्मिक अमृतवाणी सुनाई। कथा के अंतिम दिन सुबह हवन-यज्ञ कर पूर्णाहुति डाली गई और सभी की भलाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भजन मंडली ने अपने मधुर स्वरों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।समापन अवसर पर समस्त आयोजक मंडल और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें