फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर द्वार स्वास्थ्य सेवाएं देंगे डॉक्टर, लैब टैक्नीशियन और फार्मासिस्ट

विज्ञापन
चिकित्सा खंड इंदौरा को मिली मिला पहला मोबाइल क्लीनिक। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में इंदौरा चिकित्सा खंड को पहला मोबाइल क्लीनिक मिल गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को अब घरद्वार ही डॉक्टर से चेकअप, लैब में टेस्ट सुविधा और फार्मासिस्ट से दवाइयां मिल सकेंगी। इस सेवा के शुरू होने के बाद लोगों को अपनी छोटी बीमारी के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

बीएमओ इंदौरा डॉ. संदीप महाजन ने बताया कि जिले के पहले मोबाइल क्लीनिक की शुरुआत इंदौरा चिकित्सा खंड में हो गई है। इसमें डॉक्टर से चेकअप, लैब में टेस्ट सुविधा और फार्मासिस्ट से दवाइयां मिल सकेंगी। शुरुआती दौर में इसे इंदौरा चिकित्सा खंड में चल रही चार पीएचसी के क्षेत्रों में लगाया जाएगा। इन क्षेत्रों में यह क्लीनिक घर-घर जाकर सेवाएं देगा।
उन्होंने बताया कि मोबाइल क्लीनिक वाहन सेवा हिमाचल के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगी। डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और आवश्यक उपकरणों से युक्त यह मोबाइल क्लीनिक वाहन प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के गांवों में लोगों को घर-द्वार पर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 10 मोबाइल क्लीनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इनमें से जिला कांगड़ा को मिले एक मोबाइल क्लीनिक को इंदौरा चिकित्सा खंड में शुरू किया गया है।
अस्पतालों में भी कम होगा लोगों का दबाव
इस सेवा के शुरू होने से जहां दूरदराज के लोग भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं ले सकेंगे, वहीं प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में भी लोगों का दबाव कम होगा। अब अपनी छोटी से छोटी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीज को बेहतरीन उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें