फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिकित्सकों को चेतावनी, ओपीडी में लेट आने पर होगी कार्रवाई

Fri, 19 Dec 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर...
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों को दिए समय पर आने के निर्देश
अमर उजाला में खबर छपने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में अब लेट आने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर कोई भी चिकित्सक साढ़े नौ बजे ओपीडी में नहीं पहुंचा तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से पहली बार सभी चिकित्सकों को चेतावनी दी गई है और अगली बार ऐसा करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई होगी, ताकि अस्पताल में सुबह से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को परेशान न होना पड़े।
अमर उजाला समाचार पत्र में बुधवार को प्रकाशित खबर (अस्पताल में 9:55 बजे तक कुर्सियां रहीं खाली, इलाज के लिए तरसते रहे मरीज) के बाद अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया है। पहली बार चिकित्सकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। जानकारी के अनुसार संवाददाता ने मंगलवार को अस्पताल में लाइन के दौरान पाया था कि कई ओपीडी में डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे थे और मरीज ओपीडी के बाहर इंतजार कर रहे थे। इस वजह से उन्हें उपचार के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स...
- धर्मशाला अस्पताल में सभी चिकित्सकों को समय पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर फिर भी कोई चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें