फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सकोह बटालियन में 26 को मनाया जाएगा पेंशनर कल्याण संघ का वार्षिक सम्मेलन

Fri, 19 Dec 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस पेंशनर कल्याण संघ की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान मनोज वालिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांगड़ा पुलिस पेंशनर कल्याण संघ अपना वार्षिक सम्मेलन 26 दिसंबर को 11 बजे द्वितीय भारतीय रिजर्व वाहिनी सकोह में मनाएगा। समारोह में प्रदेश पुलिस की कार्यकारिणी के सदस्यों और जिला पुलिस पेंशनर संघ की कार्यकारिणी को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में विशेष रूप से पुलिस पेंशनरों की विधवाओं और 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पेंशनरों से अनुरोध किया है कि वे सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर डीआईजी नाॅर्थ जोन धर्मशाला सौम्या संबासिवन होंगी। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा, नूरपुर और देहरा के पुलिस अधीक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें