फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिकित्सकों की हड़ताल, लोग बोले, सरकार जनता की भलाई में शीघ्र ले फैसला

Tue, 27 Feb 2024 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। प्रदेश भर में चिकित्सकों की हड़ताल के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई हल नहीं निकलने से रोजाना उपचार के लिए आने वाले लोगों को निराश हो कर लौटना पड़ रहा है तो कुछ लोग घंटों इंतजार के बाद उपचार ले पा रहे हैं। एचएमओए के आह्वान पर पेन डाउन हड़ताल के चलते चिकित्सक एक सप्ताह से सुबह 9:30 बजे से 12:00 तक अपनी मांगों की एवज में ओपीडी का बहिष्कार कर रहे हैं, लेकिन उस सब का खामियाजा प्रदेश के हर छोटे बड़े अस्पताल में आने वाले रोगियों की झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह 8 :00 बजे से 25 किलोमीटर दूर संधोल से आई 80 वर्षीय लीला देवी, आठ किलोमीटर दूर कैलन से रैबीज का टीका लगवाने आई निशा और रक्त जांच जांच के लिए आठ किलोमीटर दूर मलाहु से आए अर्जुन सिंह का कहना है कि 12 बजे के बाद उपचार तक लिए भूखे पेट रहना आसान नहीं है। उनका कहना है कि सरकार को चिकित्सकों की मांगों पर विचार कर सार्थक निर्णय ले कर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि संस्थानों में सुविधा लेने आने वाले रोगियों को किसी प्रकार की परेशानी से न गुजरना पड़े।
संधो निवासी 80 वर्षीय लीला देवी ने कहा कि आखिर पिसती तो जनता ही है। उनका कहना है कि इस उम्र में अस्पताल में उपचार के लिए घंटों का इंतजार भारी पड़ रहा है, सरकार को चिकित्सकों की मांगों को मान कर लोगों को हो रही परेशानी का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि उपचार लेने में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

मल्लाहु के अर्जुन सिंह का कहना है कि लैब टेस्ट के लिए भूखे पेट आए थे, लेकिन 12 बजे तक इलाज न मिलने के कारण भूखे प्यासे रह पाना भी आसान नहीं था। सरकार को आम जनता को ही रही दिक्कत के संदर्भ में संज्ञान ले कर हड़ताली चिकित्सकों की मांग पर विचार कर स्वास्थ्य सुविधाओं को शीघ्र सुचारू रूप से सुनिश्चित करवाना चाहिए। कुरू की निशा ने सरकार को हड़ताल को शीघ्र खत्म करवा कर लोगों को ही रही दिक्कत से निजात दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें