फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चढ़ियार में अब दुकान के शटर तोड़े, स्कूल में तोड़फोड़

Tue, 27 Feb 2024 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के चढ़ियारमें शातिरों की ओर से एक दुकान, मंदिर में चोरी और एक स्कूल में तोड़फोड़ करने के मामला सामने आया है। चढ़ियार बाजार में रविवार रात को चोरों ने एक मिठाई की दुकान का शटर तोड़कर तीन हजार रुपये की नकदी चुरा ली। सोमवार को दरुग पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव डंडेरा में प्राइमरी स्कूल कोलकर में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। इससे पहले शनिवार रात को राम टेकरी मंदिर चढ़ियार के दानपत्र को तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर उड़ा ले गए। वहीं, शुक्रवार रात को बाजार के साथ लगते डोली सड़क पर बने हनुमान मंदिर के दान पत्र को तोड़कर दान पात्र को तोड़कर पैसे चुरा ले गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले लखदाता पीर मंदिर में भी चोरों ने सेंध लगाई थी। मंदिर के दानपात्र से शातिरों ने 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इसके चलते चढ़ियार क्षेत्र में कुछ दिनों से चोरी की वारदातें घटने से चढ़ियार के व्यापारी और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि दिन-प्रतिदिन इस तरह की घटनाएं कैसे हो रही हैं। उधर, सोमवार को प्राइमरी स्कूल कोलकर में तोड़फोड़ के मामले में दरुग पंचायत के प्रधान कपूर ने बताया की उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि कुछ शरारती तत्वों ने स्कूल के अंदर और बाहर गमले तोड़ दिए हैं। शराब की बोतलें भी बाहर बरामदे में तोड़ी गईं हैं। स्कूल में शौचालय का पानी का कनेक्शन काट दिया और टॉयलेट सीट भी तोड़ दी है। इस मामले में कोलकर प्राइमरी स्कूल स्टाफ और चढ़ियार बाजार के दुकानदारों ने पुलिस चौकी चढ़ियार में शिकायत दर्ज करवाकर जल्द करवाई की मांग की गई है।
वहीं इस संदर्भ में डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने कहा कि इस वारदातों के बाद चढ़ियार क्षेत्र में गश्त को बढ़ा दिया गया है। पुलिस चोरी के आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें