फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लैब असिस्टेंट निलंबित होने के बाद सेवाओं में लौटे डॉक्टर

Wed, 07 Oct 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ के मामले में आरोपी लैब असिस्टेंट के निलंबन के बाद रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने विरोध समाप्त कर दिया है। सोमवार को सभी रेजिडेंट डॉक्टरों ने अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

बताया गया है कि 28 सितंबर को प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग की प्रथम वर्ष की पीजी प्रशिक्षु डॉक्टर एक मरीज के लिए प्लेटलेट्स की उपलब्धता और आपात स्थिति में उन्हें जारी किए जाने की जानकारी लेने ब्लड बैंक पहुंची थीं।
शिकायत के अनुसार वहां ड्यूटी पर तैनात लैब असिस्टेंट ने प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया। घटना के कुछ घंटे बाद प्रशिक्षु डॉक्टर ने वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उनकी सलाह के बाद चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मामले को लेकर आरडीए ने शनिवार को दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की थी और प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।
डॉक्टरों ने कार्यस्थल पर महिला चिकित्सकों और प्रशिक्षु डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई थी।इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी लैब असिस्टेंट को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को रामपुर से लौटते समय मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार शाम निलंबन के आदेश जारी कर दिए।
आरडीए अध्यक्ष डॉ. क्रांति बिष्ट ने कहा कि आरोपी लैब असिस्टेंट के निलंबन के लिखित आदेश मिल गए हैं। इसके बाद आरडीए ने स्ट्राइक खत्म कर सोमवार से अस्पताल में सेवाएं बहाल कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें