फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिव्यांशी, रोहन और आर्यन भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेट

Tue, 10 Mar 2026 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
येाल के आर्यनसेना में बने लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
पालमपुर/योल(कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के तीन होनहार युवाओं दिव्यांशी उपाध्याय, रोहन पहाड़िया और आर्यन शर्मा ने कठोर प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू की हैं। उनकी इस उपलब्धि से संबंधित क्षेत्रों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

नारी शक्ति का उदाहरण पेश करते हुए पालमपुर की दिव्यांशी उपाध्याय सेना में लेफ्टिनेंट पद चयनित हुई हैं। पट्टी गांव के ऑरनेरी सूबेदार मेजर अजय कुमार और रंजन उपाध्याय की बेटी दिव्यांशी ने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय होल्टा और स्नातक की पढ़ाई कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से पूरी की है। उनकी दादी पुष्पा शर्मा ने गर्व जताते हुए कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
सुलह विधानसभा क्षेत्र के अपर मैंझा गांव के रोहन पहाड़िया (रोहन कपूर) ओटीए चेन्नई से पास आउट होकर 8 गढ़वाल रेजिमेंट में अधिकारी बने हैं। रोहन अपने गांव से सीधे सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले दूसरे अधिकारी हैं। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सुनील कपूर और सुदर्शना कुमारी के पुत्र रोहन ने डीएवी पालमपुर और किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की। पहली ही बार में एनडीए की परीक्षा पास करने वाले रोहन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन

योल के आर्यन शर्मा 9वीं कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात
योल कैंट के आर्यन शर्मा सेना की प्रतिष्ठित 9वीं कुमाऊं रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट नियुक्त हुए हैं। सेवानिवृत्त कर्नल ओसी शर्मा के पौत्र और अजय व नीरजा शर्मा के पुत्र आर्यन ने चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) से अपना प्रशिक्षण पूरा किया। गुरुग्राम के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा और मणिपाल विश्वविद्यालय से बीबीए की डिग्री हासिल करने वाले आर्यन ने अपने राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें