बजट में राशि का प्रावधान करने के लिए जताया आभार
धर्मशाला। राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी ने भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कांगड़ा जिले के बैजनाथ-पपरोला और पालमपुर रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करने के लिए रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने उन्हें बताया कि इन स्टेशनों को नवीनतम विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस कर रेल यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई, मल्टी डिजाइन फर्नीचर, एप्रोच रोड को चौड़ा करना, उच्च स्तरीय प्लेटफार्म, इंटर कनेक्टिविटी, सुरक्षा, एयर कंडीशनर वेटिंग हॉल, एक्सेलेटर, पेयजल सहित कई नई सुविधाएं विकसित करने के लिए इस साल के रेलवे बजट में पर्याप्त धनराशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया की रेलवे मंत्री ने इन रेल स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशनों के रूप में विकसित करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि नए रेलवे बजट में कांगड़ा जिले के रेल नेटवर्क को रिडिजाइन किया जाएगा। इन स्टेशनों की सुविधाओं के विस्तार की संभावनाओं के लिए रेलवे विभाग एक ब्लू प्रिंट तैयार कर चुका है। अब बजट प्रावधान होने पर इस ड्राफ्ट पर कार्य तेजी से शुरू किया जायेगा। ब्यूरो