फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला योजना, विकास और 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक 21 को

Tue, 15 Oct 2024 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा।
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की रिव्यू बैठक 21 अक्तूबर को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के मीटिंग हॉल में होगी। बैठक की अध्यक्षता आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा करेंंगे। इस बैठक में पंचायतों में चल रही विभिन्न योजनाओं की मौजूदा स्थिति और विकास कार्याें की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय तिमाही (1-4-2024 से 30-9-2024 तक) तक नवीन 20 सूत्री कार्यक्रम-2006 के अंतर्गत उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा पिछड़ा क्षेत्र विकास योजना (बीएडीपी) के अंतर्गत वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक बजट के अंतर-क्षेत्रीय पुनर्विनियोजन को पूर्वव्यापी स्वीकृति और वर्तमान 2024-25 के लिए योजनाओं की सूची को स्वीकृति और समीक्षा की जाएगी।
वहीं क्षेत्रीय विकेंद्रीकृत विकास के अंतर्गत योजनाओं की सूची की समीक्षा एवं अनुमोदन, वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक के लिए योजना (एसडीपी), विकास में जन सहयोग (वीएमजेएस), मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना (एमएमजीपीवाई) की कार्योत्तर समीक्षा तथा चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। वहीं, नाबार्ड के अंतर्गत योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा के अलावा सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों के अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

उधर, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच ने बताया कि 21 अक्तूबर को आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की रिव्यू बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें