फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलिंडर सहित खाद्य सामग्री चोरी

Tue, 15 Oct 2024 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। प्राथमिक पाठशाला भटवारा और आंगनबाड़ी केंद्र भटवारा के भवन के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलिंडर सहित हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। चोरी की यह घटना दो दिन की छुट्टी यानी शनिवार और रविवार के बीच हुई है। इस कारण किसी को घटना का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मल्टीटास्क वर्कर सपना देवी जब स्कूल पहुंची तो उसने पाया कि रसोईघर के दरवाजे खुले हैं और ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलते ही मुख्याध्यापक किरण सूद स्कूल पहुंचे और देखा कि रसोईघर से गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, 50 किलो चावल, कुक्कर, एलईडी और वायरलेस स्पीकर गायब थे।
वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र से भी किचन के बर्तनों सहित रिफाइंड और 10 किलोग्राम वाले दलिए के दो थैले भी चुराए गए। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की शिकायत लंबागांव पुलिस में दर्ज करवा दी है। मामले की पुष्टि करते हुए लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश जारी कर दी है। चोर शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें