फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गठूतर में टेंट लगाने के दौरान विवाद, युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के तहत गठूतर में टेंट लगाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर किसी वस्तु से उसके मुंह पर वार कर दिया। इससे उसकी बाईं आंख के नीचे कट लग गया। इसके बाद घर लौटते समय उसका रास्ता रोककर हाथ-मुक्कों से भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गठूतर निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक नवंबर को वह रक्षपाल निवासी गठूतर के घर खाना खाने गया था। वहां जलरियां निवासी माशू टेंट लगाने का काम कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान माशू ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मुकेश की शिकायत पर हरिपुर पुलिस ने आरोपी माशू निवासी जलरियां के खिलाफ अभियोग संख्या 87/26 दर्ज किया है। पुलिस ने दो नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें