फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला, उपमंडल स्तर पर 24 घंटे खुले रहेंगे आपदा कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान नदी-नालों और खड्डों के नजदीक जाने से लोग परहेज करें। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत व पुनर्वास के कार्यों को त्वरित प्रभाव से पूरा किया जाए और किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतें। आपदाओं से निपटने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मानसून सीजन में यह कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेंगे ताकि आपदा से त्वरित प्रभाव से निपटा जा सके। आपदा की स्थिति में जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम से टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण भी उपमंडल स्तर पर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही होमगार्ड व वालंटियर्स की टीमें भी गठित की गई हैं जो कि आपदा के दौरान त्वरित प्रभाव से कार्य करेंगी।
विज्ञापन

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 14 से लेकर 16 जुलाई तक मौसम खराब बताया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कांगड़ा जिला में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को सजग रहने और जिला प्रशासन से सीधे संपर्क में रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें मोबाइल या अन्य किसी माध्यम से विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं ताकि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें