फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नशा तस्करी के मामले में दिनेश कुमार गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा पुलिस ने बुधवार देर शाम बंगाणा में दिनेश कुमार उर्फ विक्की खुल्लर को नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना माना जा रहा है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन

डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि कुछ समय पहले बंगाणा पुलिस ने धुंधला में छापेमारी कर मुनीश कुमार उर्फ मनी निवासी गांव धुंधला के घर से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नकदी बरामद की थी। 48.52 ग्राम अफीम, 17.78 ग्राम चरस, विभिन्न ब्रांड की शराब की 22 बोतलें, चार लाख 69 हजार 120 रुपये नकद और अमेरिकी मुद्रा के दो नोट बरामद किए थे।
मामले की जांच के दौरान पुलिस को बैंक लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे। जांच में सामने आया कि दिनेश कुमार उर्फ विक्की खुल्लर नशा तस्करी से जुड़े पैसों के लेन-देन में शामिल था। उसके खातों में बड़ी संख्या में लेन-देन हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस थाना बंगाणा के प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही। विक्की खुल्लर इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना माना जा रहा है। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार से और कौन-कौन जुड़े हैं। पुलिस अब आरोपी के संपर्क में रहने वाले लोगों और पैसों की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें