फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ कॉलेज में छात्रों को डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

Sun, 19 Apr 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते विधायक किशोरी लाल और अन्य। -स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में शनिवार को विधायक किशोरी लाल ने डिजिटल लाइब्रेरी सहित 54.80 लाख रुपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए 28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बैजनाथ-पपरोला बाईपास की स्वीकृति मिलने की बड़ी घोषणा भी की, जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कॉलेज में 33.55 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण कर छात्रों को समर्पित किया। इस आधुनिक लाइब्रेरी में 60 कंप्यूटर और टैबलेट उपलब्ध करवाए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन में बड़ी मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने 21.25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बॉक्सिंग रिंग शेल्टर की आधारशिला भी रखी।
किशोरी लाल ने बताया कि बैजनाथ में 5 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने 2 करोड़ रुपये से खीरगंगा घाट के जीर्णोद्धार के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा, एसडीएम संकल्प गौतम, बीडीओ सुमन कुमारी, नगर परिषद के ईओ चमन कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें