फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सबसे बेहतरीन स्मार्ट सिटी बनेगी धर्मशाला: भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि धर्मशाला को देश की मॉडल स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने वीरवार को डीआरडीए सभागार में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

भारद्वाज ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 115 करोड़ की 19 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 173 करोड़ की 24 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। 81 करोड़ की आठ परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। 33 करोड़ की छह परियोजनाओं की डीपीआर तैयार हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से अहम स्थान रखता है। यहां पर पर्यटकों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कोविड काल के कारण परियोजनाओं के कार्य की रफ्तार कम हुई है, लेकिन उसको अब तेजी से पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के आभार व्यक्त किया। इससे पहले स्मार्ट सिटी के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने एक प्रेजेंटेशन भी दी। इस अवसर पर महापौर ओंकार नैहरिया सहित सभी पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें