फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईपीएल क्वालिफायर-1 से पहले ही धर्मशाला पर्यटकों से पैक

Tue, 26 May 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले जाने वाले आईपीएल के क्वालिफायर-1 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों का जोश हाई है। मुकाबले का आनंद उठाने के लिए क्रिकेट प्रेमी एक दिन पहले ही बुक किए गए होटलों में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

इस कारण सोमवार को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में 100 और धर्मशाला के निजी होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। होटल कारोबारियों की मानें तो इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि 17 मई को खेले गए मुकाबले की तरह ही इस मैच में भी होटल पर्यटकों से पूरी तरह पैक होकर यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे। धर्मशाला के पर्यटकों से गुलजार होने से होटल कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। इसके साथ ही टैक्सी, रिक्शा, छोटे-बड़े दुकानदारों व पर्यटन कारोबार पर निर्भर हितधारकों को भी अच्छी आमदन होने की उम्मीद है।

सोमवार को निजी होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। इससे अनुमान है कि मंगलवार को धर्मशाला के निजी होटल पर्यटकों से पूरी तरह पैक हो जाएंगे। -विवेक महाजन, महासचिव, होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन


एचपीटीडीसी के सभी होटल सोमवार शाम तक पूरी तरह पर्यटकों से पैक हो गए। मंगलवार को भी पूरी तरह होटल पैक रहें यही उम्मीद है। -कैलाश ठाकुर, एजीएम, एचपीटीडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें