धर्मशाला में अभ्यास से पहले फुटबाल खेलकर वार्मअप होते हुए आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली । अमर
धर्मशाला। आईपीएल क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में जमकर पसीना बहाया। शाम के सत्र में पहले आरसीबी की टीम मैदान पर उतरी। बाद में गुजरात के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने फिटनेस ड्रिल, कैचिंग प्रैक्टिस और नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर फोकस किया।
आरसीबी की टीम करीब साढ़े चार बजे मैदान में पहुंची। अभ्यास सत्र शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने वार्मअप और हल्की रनिंग की। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मैदान में आते ही लंबे शॉट लगाकर दर्शकों का ध्यान खींचा। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार नंगे पांव मैदान का चक्कर लगाते नजर आए। गेंदबाजों ने भी अलग-अलग योजनाओं के तहत लाइन और लेंथ पर काम किया।
शाम करीब साढ़े पांच बजे गुजरात टाइटंस की टीम मैदान में पहुंची। खिलाड़ियों ने सबसे पहले हल्की फिटनेस गतिविधियां कीं और फिर नेट्स में अभ्यास शुरू किया। टीम के कोच आशीष नेहरा भी पूरे समय खिलाड़ियों के साथ सक्रिय नजर आए। उन्होंने पिच का निरीक्षण करने के साथ खिलाड़ियों को जरूरी टिप्स भी दिए। गुजरात के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जमकर मेहनत की।