फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयसिंहपुर में फूंका धर्मशाला के विधायक का पुतला

विज्ञापन
जयसिंहपुर में विधायक सुधीर शर्मा का पुतला लिए कांग्रेस की महिलाएं। -स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
चेताया, विधायक ने माफी नहीं मांगी तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। धर्मशाला के विधायक की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर जयसिंहपुर महिला कांग्रेस ने संघोल में रोष रैली निकाली। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता सूद की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन


लता सूद ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी से महिला कांग्रेस और प्रदेश की जनता में रोष है। उन्होंने धर्मशाला के विधायक से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि विधायक ने माफी नहीं मांगी तो महिला कांग्रेस उनके खिलाफ आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की ओर से महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें