फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फतेहपुर के तीन क्लस्टरों में कल से विशेष ग्राम सभाएं

Sun, 09 Aug 2026 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब पात्र परिवारों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विकास खंड फतेहपुर में चिह्नित लाभार्थी परिवारों की समस्याएं और जरूरतें पंचायत स्तर पर सीधे सुनी जाएंगी। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के तहत 10 से 12 अगस्त तक तीन क्लस्टरों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इन ग्राम सभाओं में चरण-1 से चरण-8 तक चिह्नित लाभार्थी परिवारों के साथ सीधा संवाद होगा। इसमें स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। लाभार्थी परिवार अपनी समस्याएं और मांगें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे।
कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को पंचायत घर मच्छोट, 11 अगस्त को रैहन स्थित जल शक्ति विभाग विश्राम गृह और 12 अगस्त को फतेहपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में सुबह साढ़े 10 बजे बैठकों का आयोजन होगा। बीडीओ फतेहपुर सुभाष अत्री ने चिह्नित सभी लाभार्थियों से आह्वान किया है कि प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य ग्राम सभा में जरूर पहुंचे, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें