श्रेयस अय्यर ने मां बगलामुखी मंदिर में माथा टेका
मंगलवार रात को पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मां बगलामुखी मंदिर में माथा टेका। उनके साथ टीम के खिलाड़ी प्रियांश आर्य अभी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल सीजन में पिछले चार मुकाबले लगातार हारे हैं। अब इनका मुकाबला मुंबई इंडियन से होना है। ऐसे में मैच में जीत के लिए कप्तान मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे।