मौजूदा मशीन खराब होने से प्राइवेट लैब में टेस्ट करवाने को मजबूर हो रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की लैब में कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट (सीबीसी) और थायराइड का टेस्ट न होने मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल परिसर में स्थापित क्रस्ना लैब का रुख करना पड़ रहा है, जिससे मरीजों के साथ आए परिजनों को भी भाग दौड़ करनी पड़ रही है।
अस्पताल की लैब की मशीन पिछले कुछ समय से मशीन खराब है, लेकिन अभी तक नई मशीन स्थापित नहीं हो पाई है। इसके चलते मरीजों को अस्पताल की लैब में कुछ टेस्ट करवाने के बाद दोबारा डाॅक्टर के पास जाकर क्रस्ना लैब का फार्म भरवाना पड़ रहा है और क्रस्ना लैब में ब्लड सैंपल देने पड़ रहे हैं। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के एसएमओ डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि पुरानी सीबीसी टेस्ट करने वाली मशीन खराब है । जल्द नई मशीन स्थापित की जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। रही बात अन्य टेस्ट की तो वे क्रस्ना लैब में निशुल्क हो रहे हैं। संवाद