फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: एथलेटिक मीट में हमीरपुर बना ओवरऑल चैंपियन, शतरंज में कांगड़ा जिला ने मारी बाजी

Thu, 06 Nov 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

 कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में चल रही राज्य स्तरीय स्कूली अंडर-14 लड़कों की एथलेटिक मीट का बुधवार को समापन हो गया है। हमीरपुर जिला ओवरऑल चैंपियन बना। 
विज्ञापन
एथलेटिक मीट में हमीरपुर बना ओवरऑल चैंपियन, शतरंज में कांगड़ा जिला ने मारी बाजी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में चल रही राज्य स्तरीय स्कूली अंडर-14 लड़कों की एथलेटिक मीट का बुधवार को समापन हो गया है। हमीरपुर जिला ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के समापन पर 100 मीटर फाइनल और 100 गुणा 4 मीटर रिले दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें हमीरपुर जिला की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन पर उपनिदेशक अजय संवयाल ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। 11 जिलाें के 270 खिलाड़ियों ने एथलेटिक, शतरंज और कुशाग्र प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुशाग्र में हमीरपुर की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कुल्लू जिले ने दूसरा और कांगड़ा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Trending Videos

शतरंज प्रतियोगिता में कांगड़ा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें कांगड़ा के आयुष्मान ठाकुर ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया। चंबा जिले की टीम दूसरे और मंडी जिले की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं एथलेटिक में हमीरपुर जिला की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। इसमें हमीरपुर के सोनू और नक्ष को बेस्ट एथलीट के खिताब से सम्मानित किया गया। धर्मशाला में वीरवार से लड़कियों की राज्य स्तरीय अंडर-17 खेलों को आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 11 जिलों की 200 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सुबह दस बजे से सिंथेटिक ट्रैक पर खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश भर से छात्राएं धर्मशाला पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: ड्रॉ पर खत्म हुआ हिमाचल-चंडीगढ़ का मुकाबला
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का लुहणू मैदान में चल रहा हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में हिमाचल को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले, वहीं चंडीगढ़ को एक अंक मिला। चौथे दिन हिमाचल ने दो विकेट पर 47 रन से आगे खेलना शुरू किया। इस पारी में कबीर ने 60, वैभव ने 33 और अमनप्रीत ने 50 रन का योगदान दिया। वहीं, कप्तान मृदुल सरोज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 122 रन की पारी खेली। हिमाचल ने छह विकेट पर 281 रन बनाकर पारी घोषित की और मैच ड्रॉ हुआ। चंडीगढ़ की ओर से जसकीरत ने तीन विकेट हासिल किए। बता दें कि पहली पारी में मृदुल ने 274 रन बनाए, जिसकी बदौलत हिमाचल ने पहली पारी में 503 रन बनाए। वहीं चंडीगढ़ पहली पारी में 374 रन ही बना सकी। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर हिमाचल को अधिक अंक मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें