फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उपायुक्त ने तपोवन में लिया प्रबंधों का जायजा

Sun, 01 Dec 2024 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
तपोवन ​स्थित विधानसभा भवन का निरीक्षण करते उपायुक्त कांगड़ा और अन्य अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा परिसर तपोवन में प्रस्तावित शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त हेमराज बैरवा और विभिन्न विभागों के अधिकारी ने शनिवार को तपोवन पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जल शक्ति और विद्युत विभाग के अधिकारियों को सत्र आरंभ होने से पहले पेयजल और विद्युत के रखरखाव के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई असुविधा नहीं हो।
विज्ञापन

इसके साथ ही उपायुक्त ने जोरावर स्टेडियम से लेकर विधानसभा परिसर तक विभिन्न जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था के लिए सुविधाओं का जायजा लिया। उपायुक्त बैरवा ने कहा कि विस सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। इसके लिए पुलिस विभाग प्लान तैयार कर रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस पास जारी करेगी।
उन्होंने विधानसभा सत्र के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को विधानसभा परिसर, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कालेज में विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी तपोवन में दमकल वाहन तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विधानसभा परिसर में मरम्मत इत्यादि के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम धर्मशाला, आयुक्त नगर निगम, लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग तथा दमकल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें