फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने परिवार सहित ज्वालामुखी में टेका माथा

Sun, 28 Sep 2025 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते उप मुख्यमंत्री मुकेश अ​ग्निहोत्री व परिवार के सदस्य। स्रोत:पुजा
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नवरात्र के अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को बेटी आस्था की सगाई के बाद कुलदेवी मां ज्वालामुखी के दरबार में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर कुल पुजारी नितिन शर्मा ने डिप्टी सीएम और उनके परिवार के लिए विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। उनके साथ दामाद आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

मंदिर न्यास की ओर से माता की चुनरी और तस्वीर भेंट की गई। उपमुख्यमंत्री ने मुख्य ज्योति के सम्मुख भोग प्रसाद अर्पित कर प्रदेश और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। परिवार सहित उन्होंने कुछ समय कुल पुजारी राजन शर्मा के घर भी व्यतीत किया और पुजारी नितिन शर्मा तथा परिवार से आशीर्वाद लिया। इसके बाद देर शाम उप मुख्यमंत्री ने बगलामुखी मंदिर बनखंडी में भी माथा टेका और देवी से प्रदेश और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें