फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन: सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वाला जनकल्याण सभा ने सिविल अस्पताल में दस माह से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर रोष जताया है। चेतावनी दी है कि अगर इसे जल्द ठीक न किया गया तो सभा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

सभा की बैठक कोरोना नियमों का पालन करते हुए आयोजित की गई, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि ज्वालामुखी अस्पताल से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी और शीघ्र ही समाधान की मांग की जाएगी। 10 महीने से खराब चल रही अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक करने के लिए भी सरकार से आग्रह किया और कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो संस्था 7 दिन के बाद प्रदर्शन करने को विवश होगी।
सभा ने ज्वालामुखी में पानी की कमी को लेकर विरोध जताया और कहा कि जल शक्ति विभाग लोगों को पीने के लिए पानी मुहैया नहीं करवा पा रहा है। अगर लॉकडाउन न होता तो श्रद्धालुओं के आने से तो स्थिति और बिगड़ जाती। ज्वालामुखी मंदिर मार्ग की पुरानी कैनोपी की स्टील की चादरों और लोहे के एंगल की बर्बादी को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई और इनके छोटे छोटे मंदिरों में केनोपी बनाकर इस्तेमाल करने की मांग सरकार व प्रशासन से की गई। सभा ने निश्चित किया कि शीघ्र ही मंदिर न्यास ज्वालामुखी के अध्यक्ष एसडीएम ज्वालामुखी से इस विषय में भेंट की जाएगी।
विज्ञापन

इस बैठक में सभा के अध्यक्ष राकेश बंटा, महासचिव वीरेंद्र शर्मा, संरक्षक किशोर चंद्र सूद, प्रवीण कुमार शास्त्री, के के शर्मा, केशव सूद, दिनेश रतन, केजी कपूर, विधिक सलाहकार अभिषेक पाधा और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें