फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्युत बोर्ड के पेंशनरों से सरकार से मांगी बकाया राशि और देय भत्ते

Sun, 13 Oct 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में विद्युत पेंशनर्स फोरम की बैठक के उपस्थित सदस्य। -संवाद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विद्युत पेंशनर्स फोरम पालमपुर की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष एसएल भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों पर मंथन की गई। साथ ही वेतन, पेंशन और चार फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जनवरी 23 से जारी करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

विद्युत पेंशनर्स फोरम ने आग्रह किया कि सरकार के आदेशों को बोर्ड और निगमों में भी लागू करवाया जाए, ताकि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार न हो। एसएल भाटिया ने कहा कि जब कोई लाभ मांगा जाए तो बोर्ड प्रबंधक वर्ग कहता है कि सरकार की तर्ज पर ही दिया जाएगा। मगर अभी तक बोर्ड में 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को बकाया देने के सरकारी आदेशों को लागू नहीं किया गया है। बैठक में पेंशनरों के सभी बकाया वित्तीय लाभों का शीघ्र भुगतान करने की भी मांग की गई।
भाटिया ने कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जायज हक का इंतजार करते स्वर्ग भी सिधार जाएंगे, लेकिन आज तक बकाए का एक पैसा नहीं दिया गया। सेवानिवृत्त कर्मियों ने मुख्यमंत्री इस मांग पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही जो कर्मचारी संगठन संघर्ष कर रहे हैं, उनके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई को वापस लेकर वार्ता का रास्ता खोलने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रेस सचिव अमरनाथ सेठी, संजीव शर्मा, कुलतार, रमेश बाबा, सतीश कुमार, धर्म चंद जिला कार्यकारिणी सदस्य, पवन सरोत्री जिला लेखा रीक्षक, संतोष सरोत्री, इकाई सचिव, बीडी मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें