नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा से इंटक महासंघ के राज्य महामंत्री संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल कागंड़ा में मिला। इस दौरान उन्होंने एक मांगपत्र सौंपा।
संजीव ठाकुर ने बताया कि मुख्य मांगों में परिचालकों की वेतन विसंगति की दूर करना, छठे वेतनमान की पहली किस्त 50 हजार रुपये जारी करना है। उधर, अजय वर्मा ने कहा कि श्री चामुंडा देवी से वृंदावन बस सेवा को 15 दिन के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। बाकी मांगों का भी शीघ्र हल किया जाएगा। इस मौके पर महासंघ के धर्मशाला मंडल प्रभारी राय सिंह ठाकुर, अड्डा प्रभारी कांगड़ा देश राज, सह प्रभारी अजय कुमार, राजिंद्र कुमार, दिलिप कुमार और अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद