फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेंशनरों की लंबित देनदारियां चुकाने की मांग

Sun, 13 Sep 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में हिप्र गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में हिस्सा लेते हुए पेंशनर (एसोसिएशन)
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और देनदारियों पर चर्चा कर सरकार के प्रति रोष जताया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने कहा कि सरकार देनदारियां चुकाने के बजाय बयानबाजी कर पेंशनरों को गुमराह कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक कर लंबित मांगों का समयबद्ध समाधान करने की मांग की।
इस दौरान महासचिव जसवंत धीमान ने कहा कि सरकार वादों से पीछे हट रही है। उन्होंने पेंशनरों से संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एकजुट होने की अपील की। उन्होंने बताया कि समिति जल्द आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी। बैठक में एके मैहता, इंद्रपाल शर्मा, आरसी शर्मा, आरके गुप्ता, रमेश शर्मा और अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें