ज्वालामुखी (कांगड़ा)। फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सचिन ठाकुर ने सपड़ी से भड़ोली तक स्पीड लिमिट कैमरे लगाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
सचिन ठाकुर ने कहा फोरलेन बनने के बाद सड़क चौड़ी होने से कई चालक निर्धारित गति सीमा का पालन नहीं करते। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर स्पीड लिमिट कैमरे लगाए जाने चाहिए। एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अंब-सलहेतर के उपप्रधान राम प्रसाद, वार्ड सदस्य नवीन कुमार, एनएसयूआई कैंपस प्रेजिडेंट जतिन डडवाल, राज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद