फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हरिपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज, गुलेर में आईटीआई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। ऐतिहासिक नगरी हरिपुर को क्षेत्र का एक प्रमुख केंद्र बिंदु माना जाता है लेकिन इसके बावजूद हरिपुर और इसके आसपास के कई किलोमीटर के दायरे में तकनीकी शिक्षा का कोई भी सरकारी संस्थान नहीं है। स्थानीय लोगों ने अब हरिपुर में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और गुलेर में सरकारी आईटीआई खोलने की मांग को एक बार फिर उठाया है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का कहना है कि हरिपुर और आसपास के गांवों से हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी जमा दो की परीक्षा पास करते हैं। इसके बाद तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए उन्हें दूरदराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है। विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए रोज लंबी दूरी तय करना या अन्य शहरों में रहकर पढ़ाई करना भारी आर्थिक बोझ बन जाता है। यदि हरिपुर में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और गुलेर में सरकारी आईटीआई खुल जाए तो विद्यार्थियों को घर के नजदीक ही तकनीकी शिक्षा के बेहतरीन अवसर मिल सकेंगे। क्षेत्रवासियों राहुल कुमार, सुशील, संजीव शर्मा, विवेक चौधरी, मोती, संजय कुमार, प्रज्वल, राजेश मेहरा, सुरेश कुमार, सुन्नी, अरुण कुमार, रमन भारद्वाज, मनीष कुमार आदि ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के संभावित डाडासीबा दौरे से इस मांग को लेकर खासी उम्मीदें हैं। लोगों ने आग्रह किया है कि मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान हरिपुर में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और गुलेर में युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आईटीआई खोलने की घोषणा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें