फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: निजी स्कूलों की समस्याओं पर ज्वालामुखी में मंथन

Thu, 06 Aug 2026 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय जनरल हाउस बुधवार को ज्वालामुखी के पास अपर पाइसा में प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रदेशभर के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और निजी स्कूल संचालकों ने भाग लेकर शिक्षा से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य मलकां के स्वागत भाषण से हुआ। बैठक में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष गौतम शर्मा ने वर्षभर की आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रदेश महामंत्री राजेश ठाकुर ने सभी का आभार जताया। प्रदेशाध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि निजी स्कूलों में स्थायी परीक्षा केंद्र बनवाने और शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार जैसे काम संगठन के प्रयासों से संभव हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पुस्तकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन जल्द ही हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात करेगी। बैठक के दौरान नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र बांटे गए और दो माह बाद अगली समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बीडी शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक गौतम शर्मा, ऊना के जिलाध्यक्ष लखनपाल शर्मा, कांगड़ा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मनकोटिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें