फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएम सुक्खू की सौगात के इंतजार में सजा देहरा

Thu, 15 Aug 2024 03:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में पहली बार मनाए जा रहे राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भुवनेश डोगरा स्टेडियम सज-धज कर तैयार है। देहरा हलके की पहली महिला विधायक और देहरा में पहली बार बनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। लोगों के बीच चर्चा है कि उपचुनाव के दौरान सीएम की ओर से की गई घोषणाओं को अमलीजामा तो पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आगे क्या देहरा को क्या सौगात देंगे। उपचुनाव के दौरान की गई घोषणाओं पुलिस जिला देहरा, देहरा में लोक निर्माण विभाग का वृत खोलने, ज्वालामुखी में लोक निर्माण विभाग मंडल खोलने, पुलिस चौकी डाडासीबा को एसडीपीओ देहरा के अधीन लाने और पुलिस स्टेशन देहरा के अंतर्गत पुलिस चौकी मोइन स्थापित करने और परागपुर व नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत देहरा हलके की पंचायतों को देहरा में शामिल करने आदि की नोटिफिकेशन को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। देहरा में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सीएम सुक्खू के संबोधन पर जनता की पूरी नजर है।
अब देहरा की जनता को सीएम सुक्खू से उम्मीद और ज्यादा बढ़ गई है। इसमें सबसे बड़ी मांग देहरा को जिला बनाने की है। हालांकि इस मांग को अभी अमलीजामा पहनाया जाना काफी मुश्किल दिख रहा है। बावजूद इसके सोशल मीडिया में की तरह की चर्चाओं का दौर है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री देहरा के लिए कुछ और कार्यालय खोलने की घोषणा कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाषण जनता की पूरी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें