फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा को मिला आरटीओ कार्यालय, एसडीएम को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र देहरा और पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद देहरा में नया क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय खुलने की राह आखिरकार साफ हो गई है। प्रदेश सरकार ने एसडीएम देहरा, कुलवंत सिंह पोटन को इस नए कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

14 अगस्त 2025 को प्रदेश सरकार ने देहरा में आरटीओ कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की थी। इस कार्यालय के तहत देहरा सदर, ज्वालामुखी, जवाली, इंदौरा और फतेहपुर जैसे पांच उपमंडल शामिल किए गए हैं। हालांकि, इसमें पांच विधानसभा क्षेत्र आएंगे। साथ ही आरटीओ समेत विभिन्न श्रेणियों के पांच नए पद भी सृजित किए गए हैं। अधिसूचना जारी होने के दो माह बाद भी आरटीओ कार्यालय शुरू नहीं हो पाया था, क्योंकि आरटीओ के पद पर किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। अब एसडीएम देहरा को ही आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार मिलने से उम्मीद है कि कार्यालय जल्द ही कार्यशील हो जाएगा। देहरा कार्यालय शुरू होने से धर्मशाला आरटीओ कार्यालय पर कार्यभार भी कम होगा। इससे सेवाओं की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार आने की संभावना है। इस कदम से न केवल परिवहन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को भी त्वरित और सुलभ सेवाएं मिलेंगी। देहरा क्षेत्र के लिए यह प्रशासनिक निर्णय निश्चित रूप से विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
देहरा में आरटीओ कार्यालय खुलने से सबसे बड़ा फायदा स्थानीय वाहन मालिकों और चालकों को होगा। अब उन्हें अपने वाहन संबंधी काम जैसे पंजीकरण, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के लिए बार-बार धर्मशाला आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी सेवाएं अब देहरा में ही उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

जिले में तीसरा आरटीओ कार्यालय
देहरा में आरटीओ कार्यालय खुलने के साथ ही कांगड़ा जिले में अब आरटीओ कार्यालयों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इससे पहले धर्मशाला में आरटीओ मुख्यालय और फ्लाइंग स्क्वायड कार्यालय कार्यरत हैं। हालांकि, फ्लाइंग स्क्वायड के पद पर भी लंबे समय से नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें